सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के धनिकोर्ता गाँव मे रहने वाले लोगों के मन मे डर का माहौल देखा जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि यह रहने वाले ग्रामीण की मौत हो रही है।
सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के धनिकोर्ता गाँव मे रहने वाले लोगों के मन मे डर का माहौल देखा जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि यह रहने वाले ग्रामीण की मौत हो रही है, जिसके चलते गाँव मे दहशत देखा जा रहा है, इस 1 माह में करीब 13 ग्रामीण की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के धनिकोर्ता गाँव में एक महीने के भीतर 13 ग्रामीणों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो रही है, जिसे ना तो गाँव के लोग समझ पा रहे है और ना ही इस बीमारी के बारे मे किसी को कुछ भी पता नही चल पा रहा है, ऐसा बताया जा रहा है कि जिन 13 ग्रामीणों की मौत हुई है, उन्हें पहले सीने में दर्द और खांसी की शिकायत हो रही थी, फिर अचानक से उनके मौत की खबर पता चल रहा है।
ये मरने वाले सभी ग्रामीण सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक का धनिकोर्ता गांव का बताया जा रहा है, जहां हो रही हैं मौत का अबतक पता नही चल पा रहा है, जिसके चलते गांव में भय का माहौल व्याप्त हो चुका है, इसके अलावा लगभग हर घर में मौत हो चुकी है, मामले की जानकारी लगने के बाद से गांव मातम पसरा हुआ है, वही जानकारी लगने के बाद से स्वास्थ्य अमला के द्वारा जांच कार्यवाही किया जा रहा है।