फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Training Officers Recruitment in CG: 920 पदों पर होगी ITI ट्रेनिंग आफिसर्स की भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

Fri, 19 May 2023 01:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सरकारी नौकरियों की भरमार लगी हुई है। एक के बाद एक भर्ती खुल रही है। राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए परीक्षा तिथि तय कर दी गई है। प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सरकारी नौकरियों की भरमार लगी हुई है। एक के बाद एक भर्ती खुल रही है। राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए परीक्षा तिथि तय कर दी गई है। प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण अधिकारी इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी सिस्टम मेंटनेंस की परीक्षा 7 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की परीक्षा 7 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 तक, प्रशिक्षण अधिकारी इलेक्ट्रिशियन की परीक्षा 8 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वायरमैन की परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी कारपेंटर की परीक्षा 9 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी टर्नर की परीक्षाएं 9 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। 

देखें परीक्षा तिथि और समय
इसी प्रकार प्रशिक्षण अधिकारी ड्राईवर कम मैकेनिक की परीक्षा 12 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक मोटर व्हीकल की परीक्षा 12 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) की परीक्षा 13 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी हॉस्पिटल हाउस कीपिंग की परीक्षा 13 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी फिटर की परीक्षा 14 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वेल्डर की परीक्षा 14 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक डीजल की परीक्षा 15 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक ट्रैक्टर की परीक्षा 15 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

  • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के नियंत्रक के अनुसार, प्रशिक्षण अधिकारी मशीनिस्ट ग्राइंडर की परीक्षा 16 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल की परीक्षा 16 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनर की परीक्षा 19 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग की परीक्षा 19 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मशीनिस्ट की परीक्षा 20 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी शीट मेटल वर्कर की परीक्षा 20 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) की परीक्षा 21 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी सिविंग टेक्नॉलाजी की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक तथा प्रशिक्षण अधिकारी एम्प्लायबिलिटी स्किल की परीक्षा 22 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें