फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी आईटीबीपी जवान ने छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी 

Sat, 13 Feb 2021 06:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
ITBP Soldier Suicide - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि जवान मोनू यादव आईटीबीपी की 29वीं बटालियन से था और वह नक्सली विरोधी अभियानों के लिए यूरेंडाबेड़ा गांव में तैनात था।

विज्ञापन

  
अधिकारी के अनुसार, मोनू शुक्रवार सुबह अन्य साथियों के साथ पेट्रोलिंग के लिए निकला था। गांव के बाहर पहुंचने पर उसने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। अन्य जवान उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उत्तर प्रदेश में सहारनपुर निवासी मोनू पारिवारिक समस्याओं के चलते डिप्रेशन में था। पुलिस मामला दर्ज कर इस कदम उठाने की वजहों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें