फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Rahul Bansal: एक करोड़ की घूसखोरी में फंसे आईपीएस राहुल बंसल, कभी 500 रु की रिश्वत देना लगा था बुरा

Fri, 14 Aug 2026 06:43 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के आईपीएस ऑफिसर राहुल बंसल एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बुरी तरह से घिरे हुए हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के आईपीएस ऑफिसर राहुल बंसल फिलहाल ट्रेनिंग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPS Rahul Bansal: छत्तीसगढ़ के आईपीएस ऑफिसर राहुल बंसल एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बुरी तरह से घिरे हुए हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के आईपीएस ऑफिसर राहुल बंसल फिलहाल ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्रदेश के अंबिकापुर जिले में वर्तमान में वह तैनात हैं। इस दौरान उन पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच चल रही है। फिलहाल, आरोपों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

 

 

मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई और डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। बंसल पर हवाला के जरिए दो बार में 50-50 लाख रुपए लेने के आरोप हैं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों पर अदालत ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। 18 अगस्त को कोर्ट डीजीपी की रिपोर्ट और आरोपियों के जवाब और क्षेत्राधिकार से जुड़े सभी पहलुओं पर सुनवाई करेगी।


विज्ञापन

 

 


मांगी एक करोड़ की रिश्वत

शिकायतकर्ता आकाश कुमार ने आईपीएस के खिलाफ शिकायत दाखिल कर आरोप लगाया कि साइबर फ्राड के एक मामले को खत्म कराने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत में दावा किया गया है कि रकम दो किस्तों में 50-50 लाख रुपये के रूप में हवाला के जरिए ली गई।
 

 

मामले को रफा-दफा करने मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता के अनुसार, रिश्वत उस समय मांगी गई थी जब राहुल बंसल प्रशिक्षण अवधि में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तैनात थे। आरोप है कि साइबर फ्राड मामले को रफा-दफा करने के लिए रकम मांगी गई।



 

 

'500 रुपए घूस देना लगा था बुरा'
दूसरी ओर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मॉक इंटरव्यू का यह वीडियो सुर्खियों में है। बताया जाता है कि यह वीडियो यूपीएससी की परीक्षा पास करने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में वह 500 रुपए की घूसखोरी का विरोध करते दिख रहे हैं। उस मॉक इंटरव्यू में एक घटना का जिक्र करते हुए राहुल कह रहे हैं कि मैं उस समय आईआईटी कानपुर में पढ़ाई कर रहा था। मेरे भाई को अमेरिका जाकर रिसर्च पेपर देना था। इसके लिए विजा अप्लाई भी करना था। विजा के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत थी। इसे जल्दी देने के लिए एक पंचायत अधिकारी ने 500 रुपए रिश्वत की मांग की। 500 रुपए की रिश्वत देना मुझे बहुत बुरा लगा था। 

 

 

'हर अधिकारी को गलत समझना ठीक नहीं'
इस मामले में उन्होंने कहा था कि सिस्टम में भ्रष्टाचार और काम में कमी तो है, लेकिन कुछ अधिकारियों के इस तरह के कामों से हर अधिकारी को गलत समझना ठीक नहीं है।उन्होंने बेहतर पब्लिक सर्विस डिलिवरी की अहमियत के बारे में भी बात रखी। बंसल पर घूसखोरी के आरोप लगने के बाद अब यह उनका पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके पुराने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अभी उनके खिलाफ आरोप लगे हैं। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता की पुष्टि होगी।

 

 

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें