फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने खदान में अचानक किया हमला, वाहनों को लगाई आग, दो कर्मचारी लापता

Sat, 03 Jul 2021 01:44 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, नारायणपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने अमदाई खदान के पास सुरक्षबलों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। वहीं इस हमले में चार वाहनों को आगे के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अमदाई खदान में नक्सलियों और सुरक्षबलों के बीच गोलीबारी हुई। शनिवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया और सुबह करीब 10 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी दी कि नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सड़क का निर्माण करने वाले वाहनों को आग के हवाले कर दिया और दो गैर सैन्य ऑपरेटरों के इलाके से लापता होने की खबर है।

विज्ञापन




12 कर्मचारियों को बनाया बंधक
ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले में कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और 12 कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। इनमें से 10 कर्मचारियों को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। जबकि दो अन्य कर्मचारी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। 

इलाके में रुक-रुक कर हुई फायरिंग
खदान के सुरक्षाबल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। ऐसी जानकारी है कि इस इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने भी इस खबर की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने छोटा डोंगर पुलिस थाने पर भी दूर से फायरिंग की। 
विज्ञापन


वाहनों को किया आग के हवाले
बता दें कि अमदाई खदान छोटा डोंगर थाना क्षेत्र में ही आती है। यहां आज सुबह रोजाना की तरह ही काम हो रहा था कि अचानक से नक्सलियों ने हमला कर दिया और वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, माड़ और पूर्वी डिवीजन के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें