फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अनियंत्रित होकर घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, डेढ़ माह के मासूम बच्चे और बड़ी मां की मौत

Thu, 28 Nov 2024 05:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

कोरिया जिले में  ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में डेढ़ माह के बच्चे और उसकी बड़ी मां की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामेल की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
घर में घुसा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जनकपुर में गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, घर के पास खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौक हो गई।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक और उसके एक सहयोगी को घटनास्थल पर ही रस्सी से बांधकर मारपीट की। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ को समझाइश देते हुए भीड़ से वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। मृतका रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें