यात्रियों को अधिक से अधिक रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग और 08795/08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग ट्रेनों का गोंदिया तक विस्तार किया गया है। साथ ही ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिलासपुर-यशवंतपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन नौ फेरो के लिए बढ़ी।
दूसरी ओर पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन के गणेशगंज स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलाकिंग काम के फलस्वरूप बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 29 अप्रैल से एक मई तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल और एक से तीन मई तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
देखें लिस्ट