फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Wed, 02 Sep 2026 09:11 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CP Radhakrishnan CG Visit: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो सितंबर बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एक दिवसीय दौरे के तहत वे रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। राजधानी रायपुर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। 
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CP Radhakrishnan CG Visit: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो सितंबर बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एक दिवसीय दौरे के तहत वे रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। राजधानी रायपुर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।  

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार,  उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे। 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे रायपुर एम्स से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए लौट जायेंगे।


चाक-चौबंद व्यवस्था 
उपराष्ट्रपति के शहर आगमन को लेकर राजधानी के सरोना रिंग रोड से लेकर टाटीबंध चौक तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रिंग रोड नंबर एक पर जगह-जगह बैरीकेट्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही रायपुर एम्स ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गेट नंबर एक से एंट्री दी जायेगी।  मरीज और उनके परिजन गेट नंबर तीन से ओपीडी के लिए जा सकते हैं। गेट नंबर एक में पार्किंग का इंतजाम होने से रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचने के लिए मरीजों को दूर तक पैदल चलना होगा। वहीं ट्रामा-इमरजेंसी के लिए भी गेट नंबर दो का उपयोग करना होगा। रजिस्ट्रेशन काउंटर के लिए मरीज पहले चार गेट नंबर से जाते थे,जो दो सितंबर को वीआईपी मूवमेंट की वजह से बंद रखा गया है। गेट नंबर पांच पर भी यही स्थिति रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


ये भी रहेंगे मौजूद
दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एम्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल के साथ ही केंद्र के पीएमएसवाय डायरेक्टर सचिन कुमार उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें