छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने फिर छापा मारा है। टीम ने गुरुवार को लेमिनेट्स कारोबारी के फैक्ट्री, ऑफिस सहित तीन ठिकानों पर सर्वे किया है। आयकर विभाग जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने फिर छापा मारा है। टीम ने गुरुवार को लेमिनेट्स कारोबारी के फैक्ट्री, ऑफिस सहित तीन ठिकानों पर सर्वे किया है। आयकर विभाग जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के 7 अफसरों ने सर्वे को अंजाम दिया। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य कागजातों की जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने राजधानी रायपुर के उरला, हीरापुर और राजबंधा मैदान के ठिकानों पर सर्वे किया है। इसके बाद गुरुवार दोपहर को लहरी लेमिनेट्स के ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह तक इसकी जांच चलती रही। सर्वे में पिछले सालों के रिटर्न के खुलासे किए गए हैं।