फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः आबकारी दफ्तर के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, एक अधिकारी समेत तीन लोग निलंबित

Thu, 25 Jul 2019 07:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आबकारी कार्यालय के अंदर एक आदिवासी युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना के बाद कलेक्टर ने एक महिला अधिकारी समेत दो लोगों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बुधवार को मीडिया को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला आबकारी कार्यालय में युवक हरीचंद मराबी (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेंदा गांव में मंगलवार शाम आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर युवक हरीचंद मराबी से 33 बोतल शराब बरामद की थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और उसे जिला मुख्यालय कवर्धा के जिला आबकारी कार्यालय में रखा गया था।


सिंह ने बताया कि मराबी कार्यालय के शौचालय में गया और उसने वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने दरवाजा भीतर से बंद कर दिया था। बाद में जब वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तब पुलिस को घटना की सूचना दी गई और मराबी के शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें