फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायकों की होगी अहम बैठक; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Sun, 18 Aug 2024 03:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आहूत की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। साथ ही बीजेपी के ऊपर आरोप भी लगा रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदस महंत ने कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक का आह्वान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। आगामी 20 अगस्त को इस बैठक में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा कि जाएगी। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए रणनीति बन सकती है।  
विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आहूत की गई है। बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर स्मरण, श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें