नारायणपुर वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आम आदमी पार्टी के नेता के भवन सुलेंगा के कोलियाभाटा से लगभग डेढ़ लाख रुपए का अवैध सागौन चिरान और गोला सहित उपकरण भी जब्त किया है।
विज्ञापन
रेंजर इंद्रकुमार यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुलेंगा के कोलियाभाटा से नरेंद्र नाग के गोदाम से छापा मारकर आरोपी दीपक नाग के अवैध सागौन चिरान और गोला जब्त किया गया है जिसकी लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए है।