बलरामपुर के ग्राम नावाडीह कला में विद्युत विभाग की सामग्री के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता प्रकाश कुमार अग्रवाल ने स्थानीय थाना चांदो में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बलरामपुर के ग्राम नावाडीह कला में विद्युत विभाग की सामग्री के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता प्रकाश कुमार अग्रवाल ने स्थानीय थाना चांदो में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, विभा गुप्ता के निवास स्थान पर बिजली लाइन विस्तार में उपयोग की जाने वाली सामग्री का भंडारण किया गया था। जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आगे की जांच में पता चला कि यह सामग्री विभा गुप्ता के दामाद मनोज गुप्ता द्वारा वहां रखी गई थी।
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग ₹8.60 लाख मूल्य की सामग्री जब्त कर ली है। अभियंता प्रकाश कुमार अग्रवाल के अनुसार, जब्त की गई सामग्री चोरी की है, जिसकी पुष्टि विभागीय जांच में हुई है। विभाग ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर अनियमितता मानते हुए विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।