फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आईडीसी की बैठक संपन्न, इन विषयों में लिया गया निर्णय

Wed, 26 Feb 2025 05:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक में वर्ष 2025 तेन्दूपत्ता सीजन में संग्रहित होने वाले तेन्दूपत्ते के अग्रिम विक्रय हेतु द्वितीय चक्र के ऑनलाइन निविदा में प्राप्त दरों को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक में वर्ष 2025 तेन्दूपत्ता सीजन में संग्रहित होने वाले तेन्दूपत्ते के अग्रिम विक्रय हेतु द्वितीय चक्र के ऑनलाइन निविदा में प्राप्त दरों को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन


राजधानी रायपुर स्थित राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समयावधि में कुल 80 निविदाएं प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही बैठक में तेन्दूपत्ता संग्रहण, बांस की बहुउद्देशीय उपयोगिता और वनवासियों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी. श्रीनिवास राव, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल साहू, कार्यकारी संचालक मनीवासगन, सचिव वन अमरनाथ प्रसाद, सलमा फारूकी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें