केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईएएस सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
IAS Subodh Kumar Singh: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1997 बैंच के ऑफिसर सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सिंह पिछले पांच साल से डेपुटेशन पर दिल्ली में कार्यरत थे। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अफसर हैं। वो छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर वो केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं।