फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दी ऐसी मौत: रात में इस बात पर पति हो गया नाराज... मारपीट कर महिला की जान ली; पूछताछ में कबूली हर बात

Tue, 21 Oct 2025 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सुबह महिला के नहीं उठने पर पड़ोस की महिलाएं उसके घर गईं तो देखा कि वह बेहोश पड़ी हुई है। वह तत्काल पड़ोसियों के मदद से उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले गईं। जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर के भट्ठापारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की केवल इस बात पर निर्मम हत्या कर दी कि उसने रात का खाना नहीं बनाया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भट्ठापारा निवासी नीरज देवांगन ने थाना सूरजपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाली फुलकुंवर उर्फ दरोगिन के मकान में अतवार सिंह तथा उसकी पत्नी मंगली बाई किराये में रहते हैं। बीते रविवार को करीब साढ़े दस बजे के समीप मंगली एवं उसका पति अतवार दोनों रात में बहुत लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे।

पूरी रात शोर-शराबा सुनाई दे रहा था। वहीं दूसरे दिन सुबह देखा कि अतवार घर से कहीं जा रहा है, उसकी पत्नी मंगली बाई सुबह के 9 बजे तक उठी नहीं है। तब वह अपने पड़ोस की महिलाओं के साथ उसके कमरे पर गई तो देखा कि मंगली बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई है। तत्काल पड़ोसियों के मदद से उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। वहीं मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अतवार सिंह पिता रामरती उम्र 38 वर्ष निवासी सागरपुर, थाना रामानुजनगर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि पत्नी ने रात में खाना नहीं बनाया था। इससे नाराज होकर मारपीट कर हत्या की है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें