फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने तुम्हारी मां को मार डाला': पत्नी ने खाना देने से किया इनकार, पति ने ली जान; बेटी को बताई कत्ल की कहानी

Thu, 17 Jul 2025 02:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बेटी की ससुराल पहुंचकर उसे जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरगुम थाना क्षेत्र के सरगीगुड़ा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने खाना देने से इनकार कर दिया था। घटना के बाद आरोपी अपनी बेटी की ससुराल पहुंचा और उसने अपनी बेटी को बताया कि उसने उसकी मां की हत्या कर दी है। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरगीपाल पुजारीगुड़ा निवासी बोमड़ा राम कटामी (35) ने अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा। पति-पत्नी दोनों उस समय नशे में थे। पत्नी द्वारा खाना देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर बोमड़ा ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अपनी बेटी सुखमती कश्यप की ससुराल हिड़पाल (थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा) पहुंचा। वहां उसने अपनी बेटी को बताया कि उसने उसकी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद वह वहां से भी फरार हो गया। बेटी ने अपने मायके पहुंचकर मां का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बुरगुम थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बोमड़ा राम कटामी की खोजबीन शुरू की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें