फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आठ दिन उपवास रखने के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, नरबलि की आशंका

Sun, 25 Oct 2020 01:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक पति ने नवरात्र में आठ दिनों तक उपवास रखने के बाद रात में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का शव पूजा वाले कमरे में मिला है। पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की तो कमरे को देखकर लगा कि पति ने पत्नी की नरबलि दी है। आरोपी झाड़फूंक का काम करता है।

विज्ञापन


घटना सरगंवा गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात को घटित हुई। आरोपी पति का नाम सब्बल है। उसने मृतका के शरीर पर आधे दर्जन से अधिक वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है उसका कहना है कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


दुर्गा नवमी की सुबह सरगंवा के चारपारा में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का पता चला। आरोपी के घर बीती रात को कुछ मेहमान आए थे। सुबह जब उसकी बहू उठी तो उसने उसे बताया कि पूजा के कमरे में सास का शव पड़ा है। बहू ने इसकी जानकारी अपने पति को दी और गांवावालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने पुलिस और गांव वालों के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने पहले ग्रामीणों को बताया कि देर रात कुछ लोग उसके घर में घुसे थे। उन्होंने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। कुछ देर बाद कहने लगा कि उसने बकरे को मारा है, खून की जांच कराई जा सकती है। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी के चरित्र पर शक की बात कहने लगा।

मामले पर टीआई अनूर एक्का ने बताया कि आरोपी नवरात्र के व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहा था। परिवार वालों ने बताया कि वह मृतका के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह चरित्र पर शक की बात कह रहा है। मृतका के शरीर पर करीब आधे दर्जन वार किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें