फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सात महीने बाद हुआ खूनी खेल: पति को पत्नी के चरित्र पर था संदेह, गला दबाकर की हत्या; फिर खुद भी दी जान

Fri, 16 May 2025 04:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने घर से दूर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पथरी कला गांव में रहने वाले यशवंत वर्मा (25) की शादी सात महीने पहले नंदनी वर्मा (20) के साथ हुई थी। यशवंत वर्मा अपनी पत्नी नंदनी वर्मा के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते उसमें विवाद होता था। एक दिन पहले ही यशवंत नंदनी को मायके से लेकर आया था। शुक्रवार को दोनों में विवाद हुआ। 

गुस्से में आकर यशवंत वर्मा ने पत्नी नंदनी वर्मा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटककर यशवंत वर्मा ने आत्महत्या कर ली। नवविवाहित जोड़े की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें