फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

world tribal day : बिलासपुर में कार्यक्रम शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कहा- आदिवासी हमारी मूल धरोहर हैं

Wed, 09 Aug 2023 07:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। यहां विकास योजनाओं के भूमिपूजन के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। यहां विकास योजनाओं के भूमिपूजन के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मंत्री साहू ने विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली।

विज्ञापन


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आदिवासियों के मुद्दे पर विपक्षी भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। अनेक देशों से आदिवासी छत्तीसगढ़ आए, लेकिन 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा एक बार भी ऐसा आयोजन नहीं कर पाई। आदिवासी हमारी मूल धरोहर हैं। उनके विकास, संस्कृति के बारे में सोचना हमारा पहला दायित्व है। हमने पेसा कानून लागू कर आदिवासियों को बड़ा अधिकार दिया है। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह कहना कि आदिवासियों के साथ बलात्कार हो रहा है, यह छोटी मानसिकता का प्रतीक है। किसी वर्ग विशेष पर ऐसा आरोप लगाना बहुत गिरी हुई मानसिकता है। घटनाक्रम सभी समाज में हुई हैं, केवल आदिवासी समाज को इस तरह बदनाम करना ठीक नहीं है। मंत्री साहू ने अरविंद नेताम की नाराजगी को लेकर कहा कि हम लोगों ने उनको पूरा सम्मान दिया है। सरकार बनने के बाद उनकी भागीदारी संगठन में सुनिश्चित की गई और बैठकों में भी सम्मान दिया जाता रहा है। आदिवासियों के प्रति या किसी बात में अगर उनको कमी महसूस होती है, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम से चर्चा कर इसका हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन


आदिवासी समाज के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आता है सबको चुनाव लड़ने का अधिकार होता है, पहले भी ये लड़ चुके हैं। लेकिन हाल ही में हुए उपचुनाव में इनका क्या हस्र हुआ है, यह सब देख चुके हैं। भाजपा नेताओं के चुनावी दौरे को लेकर कहा कि भाजपा के लोग सरकार बनाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम 75 पार करके सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें