रायपुर में रोड एक्सीडेंट होने के बाद हाईवा वाहन में आग लगाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाइश के बावजूद आक्रोशित होकर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
रायपुर में रोड एक्सीडेंट होने के बाद हाईवा वाहन में आग लगाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाइश के बावजूद आक्रोशित होकर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित रहा। दरअसल, 25 मार्च को शाम के समय ग्राम तुलसी नेवरा के स्कूल के सामने एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो व्यक्ति टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन हाईवा को सुरक्षार्थ थाना भिजवाने के दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों के ने एक राय होकर अवरोध करते हुये रोड के दोनों तरफ के वाहनों को रोककर आवागमन को बाधित किया। इस पर एसडीएम और तहसीलदार तिल्दा नेवरा ने समझाने का प्रयास किया।
इसके बावजूद नारेबाजी करते हुये हाईवा वाहन के सामने चक्के में पेट्रोल छिडककर आग लगा दिये। कांच को पत्थर और डंडे से मारकर तोड़ दिये। साथ ही अश्लील गाली गलौज करटे हुए ईट पत्थर से मारने लगे। पत्थर उक्त घटना में आरक्षक सत्यप्रकाश साहू थाना आरंग को बांये जांघ में चोट भी लगी। घटना के विडियोग्राफी पर घटना को अंजाम देने वाले खिलेन्द्र वर्मा, यशवंत वर्मा तथा उनके साथी तोमन वर्मा, प्रीतम वर्मा, कृष्ण वर्मा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।