फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, जा रहा था दोस्त के घर

Fri, 09 Jun 2023 07:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क दुघर्टना हो रही है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में एक टेक्नीकल इंजीनियर सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चालक ने बुलेट सवार युवक को तेलीबांधा चौक के पास टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क दुघर्टना हो रही है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में एक टेक्नीकल इंजीनियर सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चालक ने बुलेट सवार युवक को तेलीबांधा चौक के पास टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक सुमित लाटा एक निजी कंपनी में टेक्नीकल इंजीनियर पद पर कार्यरत था। वीआईपी रोड तेलीबांधा में रहने वाले अपने दोस्त से बुलेट मांगा था, जिसे लौटाने जा रहा था। समय पर नहीं पहुंचने से गाड़ी के मालिक ने मृतक को कॉल किया। इस दौरान मृतक के मोबाइल में आए फोन को पुलिस ने उठाया और उसे घटना क्रम की जानकारी दी। 

जानकारी मिलने पर मृतक का दोस्त घटनास्थल पर पहुंचा। देखा तो सुमित का शव पड़ा था। उसके कमर और जांघ में काफी चोट आई है। वहीं घटनास्थल में खडे़ ट्रक को जब्त कर आरोपी ट्रक ड्राइवर हरखपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी रामचंद यादव को गिरफ्तार किया है।  लापरवाहीपूर्वक तेज वाहन चलाने पर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का रिपोर्ट दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें