फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में तेज अंधड़ के साथ गिरे ओले: प्रदेश के इन 26 जिलों में अलर्ट जारी, 50-60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Sat, 03 May 2025 03:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। शाम होते ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल रही है। साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। शाम होते ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल रही है। साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी 50-60 किमी की रफ्तार से और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है।

 
विज्ञापन

आंधी में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर में तेज-आंधी तूफान के कारण कई जगह गिरे पेड़ 
बिलासपुर में तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के तारबाहर क्षेत्र में एक होर्डिंग बीच सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने होर्डिंग हटाने और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। तेज-आंधी तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिरे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें