फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Weather: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने दी गर्मी से राहत, आम की फसल को नुकसान; देखें वीडियो

Mon, 28 Apr 2025 02:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बारिश और ओलावृष्टि ने 41 डिग्री की गर्मी से राहत दी, लेकिन आम की फसल को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह की तेज धूप के बाद दोपहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और कुछ देर की ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन आम की फसल को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन




पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही हल्की बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। सोमवार सुबह तेज धूप के साथ तापमान 41 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। दोपहर में अचानक बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर शाम भी बारिश हुई थी, लेकिन ओलावृष्टि नहीं हुई। आज की ओलावृष्टि ने तापमान में भारी गिरावट लाई, जिससे अमरकंटक की तराई में बसे इस इलाके में गर्मी से राहत मिली। हालांकि, ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान की खबरें हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें