सूरजपुर जिले के घाघीकोन्हा जंगल में युवक और एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक और एक युवती का शव पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदे पर लटका मिला। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लटोरी चौकी क्षेत्र में बृज नगर के पास घाघीकोन्हा जंगल में सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक और एक युवती का शव पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में शव देखकर लटोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक की पहचान बृज नगर निवासी छोटू सिंह (20) के रूप में हुई, जबकि युवती (18-20) की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने एक ही चुन्नी से फंदा बनाकर जान दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस गहन जांच कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आए।