फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में गर्मी की रफ्तार तेज: दिन का पारा चढ़ेगा तीन डिग्री तक, मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क

Mon, 02 Mar 2026 10:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब स्पष्ट रूप से गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब स्पष्ट रूप से गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है।
विज्ञापन


आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ या किसी सक्रिय सिस्टम का प्रभाव नहीं है, इसलिए मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने की संभावना है। बादल छाए रहने या वर्षा की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है। शुष्क हवाओं के कारण दोपहर के समय लू जैसे हालात भले न बनें, लेकिन गर्मी का असर तेज रहेगा। जहां दिन का तापमान तेजी से ऊपर जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हल्की ओस भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें