फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस: मंत्री जायसवाल ने की साइकिल यात्रा, जीपीएम में प्रसव कक्ष का किया उद्घाटन और जनसंवाद

Tue, 03 Jun 2025 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही

सार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल यात्रा की। कोटमी में प्रसव कक्ष का उद्घाटन किया और आम लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व साइकिल दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तीन किलोमीटर साइकिल यात्रा की और लोगों से नियमित साइकिलिंग की अपील की। उन्होंने इसे स्वस्थ जीवन और आर्थिक बचत के लिए जरूरी बताया। कोटमी चौराहे पर 'मुगौड़ी' चाय की दुकान पर आम लोगों से अनौपचारिक संवाद करते हुए स्थानीय समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंत्री ने कोटमी स्वास्थ्य केंद्र में नए प्रसव कक्ष का उद्घाटन किया और जननी सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को गर्भवती माताओं की निगरानी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की।

साइकिलिंग को बढ़ावा देते हुए जायसवाल ने कहा, 'साइकिलिंग मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव करती है। माता-पिता बच्चों को साइकिल से स्कूल भेजें।' कोरोना को लेकर उन्होंने सतर्कता बरतने और गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। भाजपा संगठन में मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट है और छोटे-मोटे मतभेद स्वाभाविक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें