छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हरेली त्यौहार को राज्य सरकार भव्य स्तर पर मनाने की तैयारी में है। इसको मनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी गई है। जिसमें सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। इस त्यौहार के आयोजन के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी भी दी जाएगी।
हरेली त्यौहार का आयोजन एक अगस्त को प्रदेश भर में होगा। जिसमें पारंपरिक खेल गेंडी, नारियल फेंक इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। इस त्यौहार में किसान गाय-भैंस समेत खेती में उपयोग होने वाले सभी औजारों की पूजा करते हैं। इसी दिन से छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरुआत होती है।
त्यौहार वाले दिन को भूपेश सरकार पहले ही अवकाश घोषित कर चुकी है। जबकि मांग के बावजूद पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस दिन को अवकाश घोषित नहीं किया था। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से आज तक इस त्यौहार को इतने बड़े स्तर पर नहीं मनाया गया है।