फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon : झाड़ियों में मिला युवक का अधजला नग्न शव, हत्या कर फेंकने की आशंका, शिनाख्त नहीं

Mon, 07 Nov 2022 02:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 30-40 साल की रही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तब तक पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं। 
 
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करने के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव मिला है। युवक के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। आशंका है  कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला मोहगांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस पहुंची तो देखा कि शव अधजली हालत में था और कपड़े के नाम पर सिर्फ अंडरवियर ही पहने था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यह भी पता नहीं चल सका है कि युवक की हत्या कैसे की गई। 

पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 30-40 साल की रही होगी। झाड़ियों में शव मिलने के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत है। ग्रामीण और चरवाहे वहां मवेशी लेकर जाने से डर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तब तक पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें