फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायपुर में महिला और बच्चे का अधजला शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

Mon, 02 Dec 2019 05:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक का जला हुआ शव मिलने के बाद लगातार महिलाओं के जले हुए शव मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। अब ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। रायपुर के नक्ती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक महिला और उसके बच्चे का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन


बलरामपुर के एसपी टीआर कोशिमा ने कहा कि शव की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शव को कहीं बाहर से यहां लाया गया था। 






छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस को 20 से 30 साल की एक युवती का जला हुआ शव मिला था। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का है। पुलिस ने बताया कि पशु चराने वाले एक व्यक्ति ने गोपालपुर मुर्का बांध के पास इस शव को देखा। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, ऐसा लग रहा है कि युवती की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। मौके से एक बैग भी मिला है, जिसमें शराब व खाने का सामान मिला है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें