फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Raid: एक बार फिर कबाड़ व्यवसायी मुकेश साहू के घर पर जीएसटी का छापा, गोपनीय ढंग से हो रही कार्रवाई

Sat, 09 Nov 2024 03:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय ढंग से हो रही है।
 
विज्ञापन
कबाड़ व्यवसायी के घर जीएसटी टीम की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राताखार थाना क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। रायपुर से आई टीम जांच कर रही है। विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय ढंग से हो रही है। इस कारण छापेमारी की वजह सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है। विभाग की यह कार्रवाई अब भी जारी है। इस कार्रवाई से कबाड़ के व्यवसाय में लिप्त लोगों में हडकंप की स्थिती देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि रायपुर से टीम चारपहिया वाहन मे सवार होकर दोपहर लगभग एक बजे कोरबा पहुंची और घर पर दबिश दी गई, जहां तमाम दस्तावेज की जांच शुरू की गई। 

सूत्रों की मानें तो इससे पहले भी इसके ठिकाने पर जीएसटी की टीम छापा मार चुकी है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य जो कबाड़ व्यवसाय से जुड़े लोग हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी जिले में कबाड़ा व्यवसाय को लेकर शख्त हैं। सूत्र बताते हैं कि कबाड़ व्यवसाय शहर में पूरी तरह से बंद है। जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी विशेष निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अगर कबाड़ से जुड़ा कोई कारोबार चल रहा है तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें