फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का 90 वर्ष की आयु में निधन

Tue, 14 Aug 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का निधन हो गया उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  टंडन जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। जनसंघ बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बन गया। टंडन को जुलाई 2014 में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया। 

विज्ञापन


अपने लंबे राजनीतिक कॅरियर में टंडन पंजाब के उप मुख्यमंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे। छह दफा विधायक रहे टंडन आपातकाल के दौरान 1975 से 1977 तक जेल में थे। उन्होंने 1977-79 में और 1997-2002 में प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें