फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: ऑनलाइन मार्केटिंग का शौक पड़ा सरकारी शिक्षक को महंगा, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, आदेश जारी

Sat, 16 Aug 2025 03:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

महासमुंद में शासकीय सेवा में रहते हुए निजी कंपनी का प्रचार करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षक रूपानंद पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में शासकीय सेवा में रहते हुए निजी कंपनी का प्रचार करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षक रूपानंद पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, शिक्षक पर आरोप है कि वह ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे गले में हार पहने कंपनी का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पहले उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।

रूपानंद पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEO कार्यालय सरायपाली नियत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें