फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari naukari: छत्तीसगढ़ में 366 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस तारीख से करें फटाफट अप्लाई

Sat, 06 May 2023 04:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी का सपना संजोए युवाओं का अरमान पूरा हो सकता है। प्रदेश में आरक्षण का मुद्दा खत्म होने के बाद राज्य सरकार विभिन्न नौकरियों के लिए भर्ती निकाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी का सपना संजोए युवाओं का अरमान पूरा हो सकता है। प्रदेश में आरक्षण का मुद्दा खत्म होने के बाद राज्य सरकार विभिन्न नौकरियों के लिए भर्ती निकाल रही है। प्रदेश में इन दिनों बंपर वैकेंसी निकल रही है। उम्मीदवार 8 मई को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकला है। इन पदों के भर्ती व्यापमं के जरिए किया जाएगा। इन रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।  

विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती 
विभाग के विज्ञापन के अनुसार, इंफारमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 1, इलेक्ट्रिशियन के 51, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86, कारपेंटर के 2, टर्नर के 6, ड्राईवर कम मैकेनिक के 6, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 1, फिटर के 48, मशीनिष्ट के 4, मशीनिष्ट ग्राइंडर के1, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 1, मैकेनिक ट्रैक्टर के 2, मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 5, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 2, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72, वायरमैन के 2, वेल्डर के 30, शीट मेटल वर्कर के 1, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 2, सिविंग टेक्रॉलाजी के 6, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 2 और एम्लायबिलिटी स्किल के 3 को मिलाकर कुल 366 पदों पर भर्ती होगी। 

इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन करें
रिक्त पदों की संख्या और ट्रेड के साथ विषय में बदवाल किया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तिथि व्यापमं की ओर से अलग से जारी होगा। आवेदन पत्र व्यापम के वेबसाइट पर 8 मई को सुबह 10 बजे से भर सकते हैं। इन पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती, 8-9 मई को रोजगार कैंप
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 
जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। 8 मई को जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया 
जॉब फेयर में 10वीं,12वीं, स्नातक बीएससी, बीकॉम, आईटीआई, फिटर, वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन, ऑटोमोबाइल, डिप्लोमा सिविल, मैकेनिकल, आईटी उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसमें स्काईनेट सर्विसेस मुस्कान कन्स्लटेंसी और तिरूपति कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड कंपनी उम्मीदवारों का चयन करेगी।

इन पदों पर भर्ती 
चयन प्रक्रिया के बाद युवाओं को ऑफिस ब्वॉय, ड्रायवर यूपीएस इंजीनियर, सेल्स मैनेजर, एक्सीक्यूटीव एकाउंटेंट, टेलीकॉलर, गार्ड हैल्पर, वायरमैन, सिविल इंजीनियर, फिटर, सर्विस इंजीनियर और कई पदों पर भर्ती होगी। चयन उम्मीदवारों को 8 से 30 हजार तक प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। 

सड्डू में 9 मई को कैंपस इंटरव्यू 
विधानसभा रोड रायपुर के शासकीय आईटीआई सड्डू में 9 मई को सुबह 10 बजे से जिंदल पॉवर एंड स्टील-वेल्सपुन ग्रुप, वेल्सपुन कार्प लिमिटेड, स्टील एंड पाइप डिवीजन की ओर से कैंपस इन्टरव्यू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बारे में आईटीआई सड्डू के प्राचार्य ने बताया कि जो दो वर्षीय व्यवसाय फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, मोटर मैकेनिक में आवेदक किसी एक व्यवसाय में 60 प्रतिशत अंक से आईटीआई उत्तीर्ण हो। ऐसे प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें