फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: गोरखपुर रेलवे फाटक पार करते समय युवक की मौत, दुर्गेश यादव के रूप में हुई पहचान

Sun, 19 Jan 2025 02:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला के गोरखपुर रेलवे फाटक पर आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गोरखपुर निवासी एक युवक पैदल फाटक पार कर रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला के गोरखपुर रेलवे फाटक पर आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गोरखपुर निवासी एक युवक पैदल फाटक पार कर रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मेमू लोकल ट्रेन की चपेट में युवक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल जीआरपी पेंड्रारोड़ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरेला के गोरखपुर रेलवे फाटक पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब गोरखपुर निवासी दुर्गेश यादव पैदल रेल फाटक पार कर रहा था उसी दौरान पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही बिलासपुर शहडोल लोकल मेमू ट्रेन की चपेट में आने से दुर्गेश यादव की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा कि दुर्गेश यादव अपने गोरखपुर घर से पैदल ही रेलवे फाटक पार कर गौरेला की ओर जाने को निकला था और यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मेमू लोकल ट्रेन में 20 से 25 मिनट तक मौके पर रुकी रही और रेलवे की जरूरी औपचारिकता के बाद ट्रेन आगे शहडोल के लिए रवाना हो गई। वहीं घटना की सूचना पर जीआरपी एफ पेंड्रारोड़ की टीम मौके पर पहुचकर मामले में शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें