फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: मौसम ने फिर ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश

Sat, 27 May 2023 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

नौतपा के तीसरे दिन आज फिर से मौसम ने करवट ली है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में बारिश के साथ तुफान और गर्जना भी हो रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के तीसरे दिन आज फिर से मौसम ने करवट ली है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में बारिश के साथ तुफान और गर्जना भी हो रही है। मई के महीने में 25 मई से नौतपा चालू हो गया था, अनुमान लगाया जा रहा था कि सूरज चिलचिलाती धूप में भीषण गर्मी लेकर आएगा। इसके उलट नौतपा के पहले दिन जिले में भारी मात्रा में बारिश हुई।

विज्ञापन


वहीं, आज तीसरे दिन फिर दोपहर बाद से मौसम बारिश भरा हो गया। फिलहाल बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो जरूर दिलाई है। लेकिन जानकारों का मानना है कि जब नौतपा में बारिश होती है तो मानसून देर से आता है निश्चित इसका प्रभाव आने वाले समय में मानसून पर पड़ेगा और कम बारिश होगी। इससे किसानों एवं उत्पादन पर भारी प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल आज हुई बारिश के बाद मौसम में भारी परिवर्तन आया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें