फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पेंड्रा में अचानक मौसम ने मारी पलटी, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश

Sat, 17 Jun 2023 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

Weather News: पेंड्रा इलाके में तेज आंधी के साथ बारिश ने पूरी तरह मौसम बदल दिया। 15 मिनट तक तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
पेंड्रा में तेज आंधी के साथ बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा इलाके में आज दोपहर ढलते-ढलते अचानक तेज आंधी चली और जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि दुकान के सामने लगाए गए साइन बोर्ड उखड़ कर सड़क पर कागज की तरह उड़ने लगे। इलाके में लगभग 15 मिनट आंधी चली। इसके बाद हवा सामान्य हो गई। लेकिन बारिश होती रही। 

विज्ञापन

पेंड्रा इलाके में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। जिसके बाद तेज आंधी तूफान का कहर 15 मिनट तक देखने को मिला। तूफान से मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे दुकानों में लगे साइन बोर्ड उखड़ गए। सड़क किनारे घूम रहे मवेशी डर कर भागने लगे। सड़क पर चल रहे लोग आंधी में हवा की तेज रफ्तार से डरकर दुकानों में खड़े हो गए।
विज्ञापन

आंधी के साथ-साथ कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। जो कुछ देर तो तेज थी। इसके बाद में मध्यम बारिश होने लगी। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव ने चिलचिलाती तेज गर्मी से राहत पहुंचाई है। हालांकि, अचानक आए तेज तूफान से लोग जरूर कुछ देर दहशत में आ गए थे। लेकिन यह आंधी कुछ देर और रहती तो निश्चित तौर पर नुकसान ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें