आम लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकारियों की उदासीनता एवं ठेकेदार की मनमानी से सफेद हाथी साबित हो रही है।
आम लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकारियों की उदासीनता एवं ठेकेदार की मनमानी से सफेद हाथी साबित हो रही है। घरों में नल कनेक्शन देने के एक साल बाद भी ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंच पाया। विभाग ने ग्रामीणों के घरों में नल कनेक्शन देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पूरे भारत में जल जीवन मिशन शुरू किया जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति को उनके घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिसे इसकी जिम्मेदारी मिली है। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। जिले के बम्हनी, डाँड़ जमड़ी, मेढुका ,लालपुर, सिलपहरी, जैसे 50 से अधिक गावो में विभाग और विभाग के ठेकेदारों ने ग्रामीणों के घरों पर नल का कनेक्शन तो लगा दिया है पर आज तक एक बूंद पानी नहीं पहुंच सका है।
ग्रामीणों के अनुसार जब गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी तब नल कनेक्शन दिया गया था। मतलब अगस्त माह में हरियाली तीज के बाद गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। भाद्र पद में नल कनेक्शन दिया गया था हिंदी महीने की ही गणना की जाए तो यह बैसाख का महीना है मतलब 12 महीने से विभाग के किसी अधिकारी कर्मचारी ने गांव की तरफ मुड़ कर नहीं देखा। गरीब ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरसने के लिए मजबूर हैं।