GPM News: अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; खेत जाने के लिए घर से निकला था किसान
Sun, 30 Jun 2024 09:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
सार
पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने घर से खेत जाने को निकाल था।
पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने घर से खेत जाने को निकाल था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां पर आज सुबह गौरेला से वेंकटनगर को जोड़ने वाले मुख्यमार्ग पर गिरवर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरवर गांव में रहने वाले किसान कनक दास रोहनी की मौत हो गई। कनक दास अपने घर से साइकिल से अपने खेत में जाने के लिए निकला था। उसकी दौरान जैसे ही वो मुख्यमार्ग पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सायकल सवार कनक दास रोहनी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही कनक दास की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।