फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Accident: शराब के नशे में दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक की हुई मौत और एक घायल

Wed, 23 Apr 2025 08:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकराकर खेत मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
GPM Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकराकर खेत मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पूरा मामला मरवाही थानाक्षेत्र के अंतर्गत पीपरडोल ग्राम पंचायत का है। जहां पर बीती रात तकरीबन दो बजे रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए रोनू मरकाम 25 वर्ष और रोहित मराबी 20 वर्ष निवासी बरवासन ग्राम अपने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर पीपर डोल पहुचे थे। फिर ये शराब के नशे में मस्त होकर मरवाही चले गए और वापसी में मरवाही से पीपरडोल जाने के दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक होने के कारण और शराब के नशे में गाड़ी चला रहे रोनू ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बाइक पेड़ टकरा कर खेत में जा घुसी। हादसे में रोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे 108 ,और 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें