फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: सांप काटने से दो लोगों की मौत, अस्पताल ले जाते समय महिला और उपचार के दौरान बलदेव ने तोड़ा दम

Sat, 24 Jun 2023 08:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

पेण्ड्रा में दो अलग-अलग मामलों में सर्पदंश से दो लोगो की मौत होने का मामला सामने आया है। एक कि मौत घर से अस्पताल लाने के दौरान हो गई तो दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
सांप काटने से दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेण्ड्रा में दो अलग-अलग मामलों में सर्पदंश से दो लोगो की मौत होने का मामला सामने आया है। एक कि मौत घर से अस्पताल लाने के दौरान हो गई तो दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनो ही मामलों में अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र के रटगा गांव का है जहां पर रहने वाली विमला बाई जब रात में घर मे सो रही थी तभी उसे अहसास हुआ कि उसके पैर में कुछ चुभा है जिसके बाद वो उठी और परिजनों को बतलाया कि उसके पैर में कुछ सोने के दौरान चुभा जिसके बाद घर के लोगों ने भी इसे मामूली बात समझते हुए सो गए पर रात में धीरे धीरे महिला की तबियत बिगड़ने लगी और परिजन महिला की स्थिति बिगड़ते देख महिला को जिला अस्पताल ला रहे थे पर महिला रास्ते मे ही अचेत हो गई और जब जिला अस्पताल में महिला की जांच डॉक्टरों ने की तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

 

दूसरा मामला कोटमी चौकी इलाके का है जहां पर कपड़े का व्यापार करने वाले कोटमी निवासी बलदेव सिंह कोराम जो अपने घर मे ही कुछ काम कर रहे थे और घर मे रखे एक बड़ी पेटी के पास कुछ देख रहे थे तभी पेटी के नीचे बिल बनाकर रह रहे एक जहरीले सांप ने बलदेव के पैर में काट लिया। बलदेव को समझते देर नहीं लगी और तत्काल वह परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुचा जहां इलाज के दौरान बलदेव की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें