स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है जहां पर खेत में लगे पंप को चालू करने गए दो भाइयो की करंट लगने से मौत हो गई है, तो तीसरा व्यक्ति करेन्ट से झुलस गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द में एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें गांव में रहने वाले दो चचेरे भाई पीताम्बर यादव,रामभद्र यादव और सेमलाल यादव,जो आपस मे चाचा बड़े में भाई है ये सभी हादसे का शिकार हो गए है। यह लोग अपने खेतों में लगे फसलों में पानी चलाने के लिए खेत गए हुए थे और लगभग 500 मीटर दूर से विद्युत सप्लाई लाकर पंप चालू करने जा रहे थे।
इस दौरान यह तीनों हादसे का शिकार हो गए और करेंट की चपेट में आ गए हादसे में दो भाई चाचा बड़े के पीताम्बर यादव,और रामभद्र यादव की मौके पर मौत हो गई जबकि सेमलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है,,जब कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुचे तो देखा कि दोनों भाई अचेत अवस्था मे मृत पड़े हुए है जबकि एक भाई के शरीर मे हलचल है तो तत्काल ग्रामीणों ने सूचना पुलिस अधिकारियों के साथ डायल 112 को दी जिसके बाद 112 मौके पर पहुचकर तत्काल गभीर रूप से झुलसे सेमलाल को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुड़ गई है।
वर्जन ओम चन्देल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है मामले की सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस के साथ आलाअधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।