पेंड्रा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अड़भार गांव में रहने वाले मजदूर का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मामले की सूचना के बाद पेंड्रा पुलिस के साथ साइबर सेल फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के भरियान टोला में रहने वाले जमुना प्रसाद भरिया का शव उसके घर में औंधे मुंह मिला। मोहल्ले के कुछ लोगों ने जमुना का शव देखा, जिसके बाद मामले की सूचना गांव के सरपंच को दी और उन्होंने मामले की सूचना तत्काल पेंड्रा पुलुचे को दी। जिसके बाद तत्काल पेंड्रा पुलिस के साथ साइबर सेल ,फोरेसिंक एक्सपर्ड, डॉग स्कॉर्ट के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, शुरुआती जांच में सिर पर चोट के निशान पुलिस को मिले हैं। मृतक जमुना भरिया अपने घर मे अकेले ही रहता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सभी दिशाओं में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की माने तो मृतक मजदूर था, उसका किसी से कोई भी वाद-विवाद नहीं था। पुलिस अब पोस्टमार्टम के बाद ही आगे जांच की बात कह रही है।