GPM Accident: ट्रेलर और बस में आमने-सामने की टक्कर, यात्रियों को आई मामूली चोटें
Sat, 28 Sep 2024 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
सार
उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। मध्य प्रदेश की ओर जा रहे ट्रेलर और यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लालपुर गांव के बस स्टैंड में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से चलकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही यात्री बस रतनपुर से बुढार जा रहे खाली ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यात्रियों से भरी बस शिकार हो गई। लेकिन राहत की बात यह रही की यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें तत्काल पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठाकर उन्हें रायपुर जाने को रवाना कर दिया गया है। तो मामले की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त किया।
वहीं, बस में मौजूद स्टाफ से पूछने पर उनके द्वारा गलत जानकारी देते हुए बताया गया कि बस सीधी से चलकर रायपुर जाने को निकली थी जबकि पुलिस की मानें तो बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर रायपुर जाने को निकली थी और गौरेला थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस सड़क हादसे के बाद बस के परमिट को लेकर भी संसय की स्थिति है कि बस में सही परमिट था कि बिना परमिट के बस संचालक बस का संचालन करवा रहा था।