फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: खून से लथपथ सड़क किनारे युवक के मिलने से हड़कंप, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Sun, 09 Nov 2025 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में युवक के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में मिला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में युवक के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अभय मरावी पिता पान सिंह मरावी, निवासी पसान थाना क्षेत्र, जिला कोरबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभय कल शाम अपने घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो कहीं कोई सुराग नहीं मिला।इसी दौरान सूचना मिली कि पेंड्रा मुख्य मार्ग स्थित मातिन दाई चौरा के पास सड़क किनारे एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि वह अभय ही था। उसके सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं, जिसके बाद तत्काल उसे जीपीएम जिला अस्पताल लाया गया।

फिलहाल अभय की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि यह मामला सड़क हादसे का है या किसी अन्य घटना का परिणाम। युवक अभी बदहवास स्थिति में है, इसलिए उसके होश में आने के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को भेज दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें