फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार: सीएम हाउस के संज्ञान के बाद लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के आदेश

Wed, 09 Sep 2026 07:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

जिला प्रेस क्लब की पहल के बाद अब पेंड्रा बाईपास निर्माण का मामला मुख्यमंत्री सचिवालय से लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा है। विभाग ने बाईपास प्रकरण को उच्च प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा नगर की वर्षों पुरानी मांग पेंड्रा बाईपास के निर्माण को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के निरंतर प्रयास अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। जिला प्रेस क्लब के पत्राचार के बाद मामला मुख्यमंत्री सचिवालय से होते हुए लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


जिला प्रेस क्लब ने स्वीकृत 13 किलोमीटर पेंड्रा बाईपास के शीघ्र निर्माण और इसके लिए आवश्यक बजट की तत्काल स्वीकृति को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया था। प्रेस क्लब अध्यक्ष अखिलेश नामदेव सहित सदस्यों ने इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसी आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ शासन ने पत्र जारी कर प्रकरण को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर को अग्रेषित किया। शासन से प्राप्त पत्र का अवलोकन करने के बाद मुख्य अभियंता (प्रशासन), कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही संभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सरगुजा में 50 छात्राओं के पैदल मार्च पर सीएम साय सख्त, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य हटाए गए
विज्ञापन


पत्र में पेंड्रा बाईपास से संबंधित प्रकरण को उच्च प्राथमिकता में रखते हुए वस्तुस्थिति के आधार पर नियमानुसार गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी मुख्य अभियंता कार्यालय के साथ-साथ आवेदक जिला प्रेस क्लब को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सिर्फ प्रेस क्लब नहीं, पूरे क्षेत्र की मांग
पेंड्रा बाईपास की मांग केवल पत्रकारों की मांग नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुगम यातायात और समग्र विकास से जुड़ा मुद्दा है। भारी वाहनों के नगर के भीतर से गुजरने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। जिला प्रेस क्लब ने इस जनसमस्या को लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से मामले को उच्च प्राथमिकता देने के निर्देश के बाद क्षेत्रवासियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजरें लोक निर्माण विभाग की ओर से बजट स्वीकृति और बाईपास निर्माण की प्रक्रिया को लेकर होने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें