फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: जिले में मारपीट और अलग-अलग हादसों में पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल, एक युवक की हुई मौत

Sat, 04 Oct 2025 09:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते 48 घंटे के भीतर सड़क हादसों और मारपीट की दर्जनभर घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हुए है जबकि एक युवक की मौत हो गई है
विज्ञापन
GPM News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते 48 घंटे के भीतर सड़क हादसों और मारपीट की दर्जनभर घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हुए है जबकि एक युवक की मौत हो गई है, मृतक का शव पुलिसिया कार्यवाही के बाद परिजनों को सौप दिया गया जबकि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
कोडगार गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में उमरखोही निवासी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हुआ। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हेड कांस्टेबल को बाइक ने मारी टक्कर
दशहरा की रात पेंड्रा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सुरेश लकड़ा ड्यूटी के बाद पैदल अपने रूम लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मेला देखने निकली दो बच्चियां घायल
कारीआम निवासी पूर्णिमा (16) और किरण (12) दशहरा मेला देखने जा रही थीं। तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलग-अलग हादसों में कई घायल
भाड़ी गांव निवासी कौशल सिंह (55)- बाइक की चपेट में आने से घायल।
मनीष यादव (33), निवासी पतगवा – बाइक गाय से टकराई, अस्पताल में भर्ती।
संदीप रजक, निवासी गिरवर – बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार।
प्रताप सिंह, निवासी कोटखर्रा और सुखवारिया बैगा (55), निवासी केवची भी सड़क हादसों में घायल हुए।

मामूली विवाद में मारपीट, युवक की हालत गंभीर
मरवाही के सिवनी पंडरी गांव में दुर्गा दर्शन के दौरान हेमंत लोधाम खड़ी बाइक पर बैठ गया। इसी बात पर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने हेमंत की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से वह रातभर बेहोश रहा। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें