स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली
- फोटो : अमर उजाला
नया शिक्षा सत्र 2025-26 आज प्रारंभ हो गया है। युक्ति युक्तकरण के बाद सभी स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या के साथ ही शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। पर आज नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली। जहां पर पेंड्रा ब्लॉक के कई स्कूलों में समय से पहले ताले लगे रहे तो कहीं बच्चों को शिक्षक सफाई कर्मी की देख रेख में छोड़ स्कूल से गायब मिले। वहीं मामले में अधिकारी गंभीर बतलाते हुए जांच और कार्यवाही की बात कही है।
दरअसल, युक्ति युक्तकरण के बाद स्कूल में नए शिक्षा सत्र की शुरुवात हो गई है। नए शिक्षिकीय सत्र में पेंड्रा विकास खंड के दूरस्थ स्कूलों में गंभीर लापरवाही देखने को मिली। जहां पर प्राथमिक शाला उरांव पारा खरडी में 16 छात्र-छात्राएं स्कूल में मिले। लेकिन शिक्षक कोई भी स्कूल में मौजूद नहीं था। मौके पर रखा सफाई कर्मी जरूर मिला। उसका कहना था कि स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षक शिक्षिकीय कार्य को लेकर दूसरे स्कूल गए हुए है।
वहीं प्राथमिक शाला अमलीडाड तिलोरा में तो स्कूल का गेट ही नहीं खोला गया। स्कूल के पास मौजूद एक महिला से जब हमने जानकारी ली तो पता चला कि स्कूल की चाबी शिक्षकों के पास नहीं होने के कारण स्कूल का गेट और दरवाजा नहीं खुला। जबकि इसी स्कूल के सामने स्थित मिडिल स्कूल का भी यहीं हाल रहा। वो भी सुबह से शिक्षकों ने नहीं खोला।
यही हाल प्राथमिक शाला गोढा का भी दिखा। यहीं हाल रहा वहां पर भी स्कूल में कोई भी शिक्षक या स्टॉप नहीं रहे। दरवाजे में ताला लटका रहा। प्राथमिक शाला रावन टोला दमदम का में भी हाल कुछ ऐसा रहा। वहां पर भी ताला लगा मिला। तो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दमदम में भी दोपहर 2 बजे से पहले ताला लगा मिला।
वहीं मामले में जब हमने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने नए शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूलों से शिक्षकों के गायब रहने और स्कूलों में ताले लगे होने को गंभीर लापरवाही बतलाते हुए जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है।