फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-45 पर भीषण हादसा: सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर टैंकर के पलटने से चालक की मौत, इंजन के नीचे दबा मिला शव

Sat, 29 Aug 2026 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एनएच-45 पर जोगीसार गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खोडरी निवासी चालक रोहित प्रजापति ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-45 पर ट्रैक्टर-टैंकर पलटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-45 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क निर्माण कार्य में लगे एक ट्रैक्टर टैंकर के अनियंत्रित होकर जोगीसार गांव के पास बीच सड़क पर पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने चालक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार, एनएच-45 पर सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर टैंकर खोडरी चौकी के जोगीसार क्षेत्र में काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे खोडरी निवासी रोहित प्रजापति ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रोहित को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन ट्रैक्टर के नीचे दबे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद रोहित की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी प्रभारी सनत मात्रे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मॉर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय ट्रैक्टर टैंकर में चालक रोहित प्रजापति अकेले थे। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हटना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर
विज्ञापन


हादसे की खबर जैसे ही खोडरी गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रोहित की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें