फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता की जान बची, पुलिस ने की ये अपील

Sun, 05 Jul 2026 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में डॉयल 112 टीम ने सर्पदंश की शिकार 18 वर्षीय युवती को सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
112 की त्वरित कार्रवाई से बची जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में डॉयल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश की शिकार एक युवती की जान बच गई। टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


यह घटना रविवार की सुबह ग्राम धनौली में हुई। डॉयल-112 को सर्पदंश की सूचना मिली थी। आरक्षक वीरेंद्र गर्ग और चालक लुपेंद्र कुमार ईआरवी वाहन लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पता चला कि अनीता खुसरो (18), निवासी तेंदुआपारा, कोटा, अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमान बनकर आई थीं। रात में जमीन पर सोते समय उन्हें जहरीले सर्प ने डस लिया था। डॉयल-112 टीम ने बिना समय गंवाए अनीता को परिजनों के साथ जिला अस्पताल सेनेटोरियम, पेंड्रारोड पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, जिससे युवती की जान बच गई और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस की सावधानी बरतने की अपील
जिला पुलिस ने वर्षा ऋतु में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने जमीन पर सोने से बचने, चारपाई या बिस्तर का उपयोग करने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी है। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। तत्काल डॉयल-112 या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें